संसद में राजनाथ सिंह ने कहा- 'तवांग में चीन को अतिक्रमण से हमारी सेना ने रोका, हमारा कोई जवान गंभीर रूप से घायल नहीं' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संसद में राजनाथ सिंह ने कहा- ‘तवांग में चीन को अतिक्रमण से हमारी सेना ने रोका, हमारा कोई जवान गंभीर रूप से घायल नहीं’

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प होने के बाद संसद के दोनों सदनों

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प होने के बाद संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हो रहा है। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग मुद्दे पर संसद में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि तवांग में झड़प के दौरान दोनों ओर से कुछ जवान घायल हुए हैं। मैं सदन को बताना चाहता हूं कि झड़प में हमारे एक भी जवान ना तो शहीद हुआ है और ना ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। 
 चीनी पक्ष से सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहा
आपको बता दें कि उन्होंने कहा इस सदन को अरुणाचल में तवांग में हुई घटना के बारे में अवगत कराना चाहता हूं।  9 दिसंबर 2022 को PLA जवानों ने अतिक्रमण करके यथास्थिति को बदलने की कोशिश की। भारतीय सेना ने बहादुरी से PLA को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी केंद्र पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आईं। इस घटना के बाद क्षेत्र के स्थानीय कमांडर ने 11 दिसंबर 2022 को अपने चीनी समकक्ष के साथ स्थापित व्यवस्था के तहत एक फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर चर्चा की। चीनी पक्ष से सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहा गया। इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है। 
विपक्ष ने सरकार को घेरने की कोशिश
विपक्ष संसद में आज भारत चीन के सैनिकों के बीच झड़प को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत-चीन झड़प पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।