Army Day 2022 : राजनाथ बोले-भारत का कद बढ़ने के बीच राष्ट्रीय हितों की रक्षा में सेना अहम बनी रहेगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Army Day 2022 : राजनाथ बोले-भारत का कद बढ़ने के बीच राष्ट्रीय हितों की रक्षा में सेना अहम बनी रहेगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का कद और ताकत बढ़ने के मद्देनजर राष्ट्रीय हितों की

भारतीय सेना दिवस आज अपना 75वां स्थापना दिवस मना रही है। भारत की सेना के पराक्रम को आज देश का हर नागरिक सराहा रहा है। इस मौके रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का कद और ताकत बढ़ने के मद्देनजर राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका बरकरार रहेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना राष्ट्र की सीमाओं पर लगातार नजर रखती है और इस तरह वह नागरिकों में विश्वास पैदा करती है।
सेना के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए संदेश में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना नई उभरती बहु-क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विस्तारित भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सेना की कार्रवाई उल्लेखनीय रही है और सभी ने इसकी बहुत सराहना की है।


उन्होंने कहा, ‘‘भारत का कद और उसकी ताकत बढ़ रही है, ऐसे में भारतीय सेना हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने और हमारी राष्ट्रीय आकांक्षाओं को हासिल करने में अहम बनी रहेगी।’’ सरकार भारतीय सेना के क्षमता विकास और उसके कर्मियों, उनके परिवारों, सेवानिवृत्त कर्मियों और वीर नारियों (शहीदों की विधवाओं) के कल्याण को लेकर दृढ़ संकल्पित है।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘इस अवसर पर, हम देश की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अपने वीर जवानों को नमन करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि अपने प्रियजन की कुर्बानी से हुई क्षति को साहस और धैर्य के साथ सहने वाले परिवारों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए पूरा देश साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।