राजीव प्रताप रूडी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजीव प्रताप रूडी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

अमित शाह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। पार्टी ने

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि रूडी तत्काल इस पद पर नियुक्त होंगे। बिहार से लोकसभा सदस्य रूडी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी को 2014 के आम चुनाव में मात दी थी। प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने मंत्रालय में कौशल विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया था लेकिन बाद में फेरबदल में उन्हें हटा दिया गया।

BJP

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शनिवार को बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने पत्र जारी कर सभी प्रदेशों के अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री (संगठन) को सूचना दी है।

नीतीश बताये लालू प्रसाद से दोस्ती कब तक चलेगी : राजीव प्रताप रूडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।