राजस्थान CM अशोक गहलोत ने सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया दु:ख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया दु:ख

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर गहरा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि उनके निधन से क्रिकेट जगत और राजस्थान को एक अपूरणीय क्षति हुई है। राजस्थान एवं भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।गहलोत ने कहा कि  दुर्रानी ने भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी प्रतिभा से कई मैच जिताए। उनका राजस्थान से खास लगाव रहा। उन्होंने वर्ष 1956-1978 तक राजस्थान के लिए रणजी मैच खेले।गहलोत ने कहा कि राजस्थान के खेल प्रोत्साहन में उनके उल्लेखनीय योगदान के मद्देनजर बजट 2023-24 में उनके नाम से प्रत्येक संभाग में सलीम दुर्रानी आवासीय स्पोट्ऱ््स स्कूल स्थापित करने की घोषणा की गई है। इन पर 105 करोड़ रुपए की लागत आएगी।मुख्यमंत्री ने परवरदिगार से मरहूम की मगफिरत एवं जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करने और उनके परिवारजनों एवं चाहने वालों को सब्र-ए-जमील अता करने की दुआ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।