इटेलियन चश्मा पहने राहुल को शहीदों की चिंता सता रही है : अमित शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इटेलियन चश्मा पहने राहुल को शहीदों की चिंता सता रही है : अमित शाह

NULL

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि‘इटेलियन चश्मा पहने राहुल जी को शहीदों की चिंता सता रही है‘। श्री शाह आज मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा के संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद, सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पर कांग्रेस सवाल उठा रही है। वे श्री गांधी को कहना चाहते हैं कि पहले वे अपनी चार पीढ़यों के शासन का हिसाब दें। हम हमारे चार वर्ष के शासन का हिसाब कांग्रेस को नहीं जनता को देंगे।

श्री शाह ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा महासचिव और स्थानीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय की जमकर प्रशंसा कर तीनों को जन नायक कहा। उन्होंने दावा किया कि केंद, सरकार ने 15 करोड़ से ज्यादा युवाओं को ऋण देकर रोजगार देने का काम किया है। उन्होंने कहा श्री मोदी ने सेना को‘वन रैंक, वन पेंशन’देने का वादा पूरा किया है। किसानों को फसल के डेढ़ गुना दाम देने की घोषणा की है। श्री शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का नाम लेकर कहा कि जैसे ही घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की बात होती है, तो ये दोनों नेता नाराज हो जाते हैं।

उन्होंने मंच से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि विकास के नाम पर भाजपा सरकारों द्वारा किए गए तमाम कार्यो पर वे भाजपा युवा मोर्चा के किसी भी कार्यकर्ता से बहस कर सकते हैं। इससे पहले श्री शाह अपने विशेष विमान से दोपहर लगभग 12 बजे इंदौर विमानतल पहुंचे थे। यहां से वे मुख्य बाजार राजवाड़ पहुंचे। देवी अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने वाहन में सवार होकर जनसम्पर्क शुरू किया। इसके बाद वे कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंचे। इस सम्मलेन में मीडिया को प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।