CBI विवाद पर राहुल का PM पर वार, कहा- दिल्ली में चल रहा 'चौकीदार ही चोर' क्राइम थ्रिलर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CBI विवाद पर राहुल का PM पर वार, कहा- दिल्ली में चल रहा ‘चौकीदार ही चोर’ क्राइम थ्रिलर

CBI के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारियो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और एक कैबिनेट मंत्री पर काम

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के वरिष्ठ अधिकारी के सरकार पर लगाये गए आरोप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आज निशाना साधते हुए कहा कि जाँच एजेंसी में जो कुछ हो रहा है उससे लोगों का भरोसा टूट रहा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया,’दिल्ली में ‘चौकीदार ही चोर’ नामक एक क्राइम थ्रिलर चल रहा है। नए एपिसोड में CBI के उप महानिरिक्षक द्वारा एक मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कानून सचिव और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाये गये हैं। वहीं गुजरात से लाया उसका साथी करोड़ों वसूली कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि जिस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं उससे लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा,’ अफ़सर थक गए हैं। भरोसे टूट गए हैं। लोकतंत्र रो रहा है।’

गौरतलब है कि CBI के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारियो, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और एक कैबिनेट मंत्री पर काम के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। बता दें कि मनीष सिन्हा सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच कर रहे थे।

‘कन्फ्यूज’ राहुल जरा बतायें 23,000 करोड़ में कितने शून्य होते हैं : मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।