पूर्व PM इंद्रिरा गांधी की जयंती पर राहुल की पहल- भारत जोड़ो यात्रा में 19Nov को केवल महिलाएं होंगी शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व PM इंद्रिरा गांधी की जयंती पर राहुल की पहल- भारत जोड़ो यात्रा में 19Nov को केवल महिलाएं होंगी शामिल

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ सिर्फ महिलाएं ही चलेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में करेगी प्रवेश 
कांग्रेस की जन संपर्क पहल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात नवंबर को महाराष्ट्र पहुंची थी और राज्य के विभिन्न हिस्सों से गुजर रही है। नांदेड़ से महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद, पदयात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है और अकोला व बुलढाणा जिलों से गुजरने के बाद 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। पार्टी के संचार एवं प्रचार विभाग के प्रभारी महासचिव रमेश ने अकोला जिले के वाडेगांव में संवाददाताओं से कहा, “19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगी।”
gujarat election rahul gandhi bharat jodo yatra congress star campaigners -  India Hindi News - हिमाचल से दूर, गुजरात का टूर, 'भारत जोड़ो' से हटकर  प्रचार क्यों करेंगे राहुल? 6 कारण
जानकारी के मुताबिक पता चला कि उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों (भोजन पूर्व और मध्याह्न भोजन के बाद) में कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी। महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि भी उस दिन पदयात्रा में शामिल होंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।