राफेल सौदे और पेट्रोल-डीजल को लेकर राहुल ने केंद्र पर साधा क्रिएटिव निशाना, कहा- मोदी सरकार..... है! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राफेल सौदे और पेट्रोल-डीजल को लेकर राहुल ने केंद्र पर साधा क्रिएटिव निशाना, कहा- मोदी सरकार….. है!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल डील के मामले पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार

भारत और फ्रांस के बीच हुए लड़ाकू विमान राफेल के सौदे को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठा रही है, इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल डील के मामले पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार सुबह यानी आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया राहुल गांधी ने राफेल सौदे के साथ-साथ देश में लगातार आसमान छूती पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। 
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कुछ लाइनों के रूप में पहेली डाली, जिसमें अंग्रेजी की परीक्षा में पूछे गए सवाल की तरह लोगों से खाली जगह भरने की अपील की। राहुल गांधी ने लिखा, ‘‘मित्रों’ वाला राफ़ेल है, टैक्स वसूली-महंगा तेल है, PSU-PSB की अंधी सेल है, सवाल करो तो जेल है, मोदी सरकार ____ है!’’
1625547666 r1
राहुल गांधी लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं। राफेल सौदे से जुड़ा विवाद हो या फिर लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम राहुल की ओर से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा जा रहा है या फिर सवाल किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी राफेल सौदे को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जेपीसी जांच के लिए मोदी सरकार तैयार क्यों नहीं है। अपराधबोध-मित्रों को भी बचाना है। जेपीसी को आरएस सीट नहीं चाहिए। ये सभी विकल्प सही हैं।’’ कांग्रेस शुरू से ही राफेल सौदे में घोटाले का आरोप लगा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।