केंद्र सरकार ने 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा (PF Interest) पर ब्याज दर में कटौती की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता। दरअसल, सरकार द्वारा EPFO ब्याज दर में कटौती के ऐलान के बाद अब सिर्फ 8.1% ब्याज दर से रिटर्न मिलेगा।
राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि “घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता। प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए ‘महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ’ मॉडल को लागू किया है।”
घर का पता ‘लोक कल्याण मार्ग’ रख लेने से लोगों का कल्याण नहीं होता।
प्रधानमंत्री ने साढ़े 6 करोड़ कर्मचारियों के वर्तमान और उनके भविष्य को बर्बाद करने के लिए ‘महंगाई बढ़ाओ, कमाई घटाओ’ मॉडल को लागू किया है। pic.twitter.com/lr1prlOZEa
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2022
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.1 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यह चार दशक में सबसे कम ब्याज दर है। इस फैसला का पांच करोड़ कर्मचारियों पर असर पड़ेगा। इससे पहले मार्च में ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ब्याज दर 8.5 फीसद से 8.1 फीसद करने का फैसला लिया था।
EPFO के नियम?
बता दें एक कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता को जोड़कर राशि बनती है। उसका 12 फीसदी हिस्सा उसके पीएफ अकाउंट में जमा किया जाता है। कंपनी के 12% कंट्रीब्यूशन में से 3.67% कर्मचारी के पीएफ खाते में जाता है। जबकि 8.33 फीसदी कर्मचारी पेंशन स्कीम में जाता है।