राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कर्नाटक में और लंदन में ‘भारत तोड़ो’ की बात करते हैं : असम CM हिमंत विश्व सरमा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कर्नाटक में और लंदन में ‘भारत तोड़ो’ की बात करते हैं : असम CM हिमंत विश्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता हिमंत विश्व सरमा ने सोमवार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल

असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता हिमंत विश्व सरमा ने सोमवार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी पर आरोप लगते हुए कहा  भारत जोड़ो यात्रा के लिए कर्नाटक का भ्रमण करते हैं और लंदन  में  जाकर ‘भारत तोड़ो’ की बात करते हैं।
यहां भाजपा की ‘विजय संकल्प यात्रा’ में शामिल  हुए सरमा ने भगवान राम और हनुमान का कई बार वर्णन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ  की।उन्होंने लोगों से गुहार  कि  कि वे भाजपा को कर्नाटक की सत्ता में बरकरार रखें।सरमा ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री मोदी लंदन या अमेरिका जाते हैं तो भारत की तारीफ  करते हैं, लेकिन जब हमारे राहुल बाबा लंदन जाते हैं तो भारतीयों और भारत की संसद के बारे में बुरा-भला कहते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के लिए कर्नाटक में आते हैं और लंदन में वह ‘भारत तोड़ो’ की बात करते हैं।’’
उन्होंने दावा किया कि ‘राहुल गांधी के नानाजी‘ ने देश को बांटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।