महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, बुलडोजर को लेकर कही ये बात... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, बुलडोजर को लेकर कही ये बात…

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को महंगाई एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए, लेकिन भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है।

राहुल गांधी बोले- महंगाई जनता को मार रही है


जानकारी के मुताबिक, उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगौन में राम नवमी पर हुई हिंसा के आरोपियों के घरों एवं दुकानों पर बुलडोजर चलाए जाने की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है। सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। मगर भाजपा के बुलडोजर पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।’’
राम नवमी पर असहिष्णुता, हिंसा और घृणा के कृत्य किए जा रहे हैं
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है जिसका मतलब पवित्रता का प्रतीक होता है। राम नवमी पर असहिष्णुता, हिंसा और घृणा के कृत्य किए जा रहे हैं।’’उन्होंने सत्ता में शीर्ष पर विराजमान लोगों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘देश के शीर्ष नेता नफरत के प्रसार को देखने और सुनने से इनकार करते हैं। वे मौन हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।