सुप्रीम कोर्ट द्वारा 4 अगस्त को ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर दी। मार्च 2023 में निचले सदन से अयोग्य घोषित किए गए, 4 अगस्त को आए आदेश के बाद वायनाड के प्रतिनिधि राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल कर दिया गया है।
कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर
राहुल की संसद सदस्यता बहाल हुई तो वहीं कांग्रेस दफ्तर और 10 जनपथ के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया, यहां कांग्रेस समर्थक ढोल-नगाड़ों की आवाज़ पर नाचते नज़र आए और अपने नेता के पक्ष में आए फैसले का जश्न मनाते नज़र आए।
अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने को तैयार
राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो रही है, तो वहीं 8 अगस्त से लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है, 8 से 10 अगस्त तक संसद में यह चर्चा होगी, जिसपर 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ससंद के अदंर खुद बयान देंगे, अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी इस चर्चा में भाग लेंगे या नहीं।
राहुल ने गुजरात हाई कोर्ट को दी थी चुनौती
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश में ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में गांधी की सजा पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत ने गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता की अपील पर जुलाई में गुजरात सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया। गुजरात उच्च न्यायालय ने पहले अपने आदेश में आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसमें राहुल को ‘मोदी उपनाम’ टिप्पणी पर सूरत अदालत ने दो साल जेल की सजा सुनाई थी। मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद, गांधी को 24 मार्च को केरल के वायनाड से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।


















