राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा - 'दो भारत नहीं होंगे स्वीकार' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा – ‘दो भारत नहीं होंगे स्वीकार’

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में अभी है। जहां राहुल गांधी अपनी माँ और पार्टी की अंतरिम

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में अभी है। जहां राहुल गांधी अपनी माँ और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मौजूद है। इस दौरान राहुल लगातार भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रहे है। उन्होंने ट्वीट के सहारे एक किस्सा शेयर किया है। जिसमें वो बीजेपी पर आरोप लगाते हुए दिख रहे है। उनका कहना है कि बीजेपी शासन में किसान काफी परेशान है। 
राहुल गांधी ने किया ट्वीट 
दरअसल, राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा – कल मैं एक महिला से मिला, उनके किसान पति ने ₹50,000 के कर्ज़ के कारण आत्महत्या कर ली। एक भारत:पूंजीपति मित्रों को 6% ब्याज पर कर्ज़ और करोड़ों की कर्ज़माफ़ी। दूसरा भारत: अन्नदाताओं को 24% ब्याज पर कर्ज़ और कष्टों से भरी ज़िंदगी। एक देश में ये ‘दो भारत’, हम स्वीकार नहीं करेंगे।
1665136910 screenshot 2
बीजेपी पर लगाया आरोप 
बता दें, राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आम लोगों से लगातार मुलाकात कर रहे है, जिसकी कई तस्वीरें भी वायरल हो रही है। राहुल देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों को उठा रहे है। इसके साथ ही अभी राहुल की यात्रा कर्नाटक में मौजूद है, जहां बीजेपी की सरकार है और अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है, इसलिए कांग्रेस यहां ज्यादा ध्यान लगा रही है। 
60 सीटों पर कांग्रेस की नजर 
एक रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अभी बीजेपी शासित राज्य में यात्रा कर रही है और यहां पार्टी का ध्यान उन 60 सीटों पर है, जहां वोक्कालिगा समुदाय के लोगों की आबादी अधिक है। इस समुदाय पर कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी और जेडीएस भी दावा ठोक रही है। कर्नाटक के मांड्या और अन्य 6 जिलों में इस समुदाय की आबादी अधिक है। इसलिए कांग्रेस अपना ध्यान यात्रा करने साथ ही साथ इन समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनसे बातचीत भी कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।