137 दिन बाद संसद पहुंचे राहुल, गांधी प्रतिमा को किया नमन, BJP ने कसा तंज

राहुल गांधी 137 दिन बाद संसद पहुंचे जहां INDIA गठबंधन के सांसदों ने उनका स्वागत किया। सदस्यता बहाल

राहुल गांधी 137 दिन बाद संसद पहुंचे जहां INDIA गठबंधन के सांसदों ने उनका स्वागत किया। सदस्यता बहाल होने राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो भी  बदल कर संसद का सदस्य लिखा लिया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी।
दो बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित 
I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के पक्ष में नारे लगाए। हालांकि लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 
राहुल की वापसी से उनके सहयोगी दुखी-भाजपा
भाजपा नेता सुशील मोदी ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद एक बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि, राहुल की वापसी से कांग्रेसी भले ही खुश हो रहे हों लेकिन उनके सहयोगी दुखी हैं।  शरद पवार, ममता बनर्जी और सबसे ज्यादा नीतीश कुमार। 
राहुल गांधी इज बैक-कांग्रेस 
राहुल गांधी की वापसी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कहा कि, चलो मनोरंजन वापस आ गया। वहीं कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, राहुल गांधी इज बैक संसद में फिर से सिंह गर्जना होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।