राहुल गांधी पहुंचे संसद, ‘INDIA’ सांसदों ने किया स्वागत; ट्विटर बायो अपडेट कर लिखा- ससंद सदस्य

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में राहत मिलने का बाद अब उनकी संसद की

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में राहत मिलने का बाद अब उनकी संसद की सदस्यता एक बार फिर से बहाल कर दी गई है। लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी करीब 12 बजे संसद पहुंचे। यहां विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी के संसद पहुंचने के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन के पक्ष में नारे लगाए।
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल
सुप्रीम कोर्ट की ओर से ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी। लोकसभा सचिवालय द्वारा आज उनकी सदस्यता बहाल करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद सदस्य’ तक अपडेट किया  
कांग्रेस में जश्न का माहौल
राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ के नेताओं को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। वहीं, सोनिया गांधी के आवास के बाहर यानी 10 जनपथ के बाहर ढोल लेकर जश्न भी मनाया गया। पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा गया- नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करना स्वागत योग्य कदम है। यह भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड के लोगों के लिए राहत जैसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।