Rahul Gandhi: राहुल गांधी फिर हुए छू मंतर! विदेश के लिए भरी उड़ान, 17 जुलाई को लौटेंगे वापस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rahul Gandhi: राहुल गांधी फिर हुए छू मंतर! विदेश के लिए भरी उड़ान, 17 जुलाई को लौटेंगे वापस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त निजी विदेश यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गये। सूत्रों ने बताया कि

कांग्रेस नेता राहुल गांधी संक्षिप्त निजी विदेश यात्रा पर मंगलवार को रवाना हो गये। सूत्रों ने बताया कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आज सुबह रवाना हुए और रविवार तक लौट सकते हैं।
इस दिन से पहले आ सकते है राहुल गांधी
 जानकारी के मुताबिक वह 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव तथा संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले लौट सकते हैं। पार्टी ने राहुल गांधी की यात्रा के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी और इसे व्यक्तिगत बताया।
1657626522 88
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की बैठक में नहीं ले पाएंगे भाग
राहुल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तैयारियों और कांग्रेस के आंतरिक चुनावों पर बृहस्पतिवार को होने वाली पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे। इस बैठक में सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अक्सर राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर उनकी आलोचना करती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।