BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, कहा: देश में नफरत, हिंसा और भय का बना दिया है माहौल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, कहा: देश में नफरत, हिंसा और भय का बना दिया है माहौल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने देश में

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देश में नफरत, हिंसा और भय का माहौल बना दिया है।
भाजपा एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रही 
पंजाब में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के अंतिम दिन यहां एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘वे भय पैदा करते हैं। उनकी सभी योजनाएं (नीतियां) किसी न किसी के लिए डर का कारण बनती हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।