Girl in a jacket

लोकसभा में हो सकती है राहुल गांधी की एंट्री, सचिवालय पर टिकी है सब की निगाहें

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब यह उम्मिद जताई

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब यह उम्मिद जताई जा रही है कि क्या राहुल गांधी आज संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे? इस सवाल को लेकर कांग्रेस समेत विपक्ष की निगाहें लोकसभा सचिवालय पर टिकी हैं। मोदी सरनेम आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संसद में उनकी वापसी तय माना जा रही है। कहा जा रहा है कि लोकसभा सचिवालय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पूर्व में रद्द की गई सदस्यता को बहाल करने की प्रक्रिया आज शुरू कर सकता है।
आदेश की प्रमाणित प्रति की समीक्षा की जाएगी
लोकसभा अधिकारियों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आदेश का अध्ययन करने के बाद, प्रक्रिया में आमतौर पर 30 मिनट से कम समय लगता है। ऐसी अधिसूचनाओं का प्रोफार्मा सचिवालय के पास आसानी से उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सचिवालय कानून मंत्रालय की राय लेने का फैसला करता है, तो बहाली एक लंबी प्रक्रिया में बदल सकती है, जैसा कि इस साल की शुरुआत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद मोहम्मद फैज़ल के मामले में हुआ था। कांग्रेस ने आज सुबह 10:30 बजे पार्टी के संसदीय कार्यालय में अपने लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है, जहां वह ‘मोदी सरनेम टिप्पणी’ मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी को संसद सदस्य के रूप में बहाल करने की अपनी मांग उठा सकती है।
 मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में सुबह 10 बजे बैठक करेंगे
कांग्रेस सांसदों की बैठक से पहले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेता सदन के पटल पर रणनीति तैयार करने के लिए आज राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में सुबह 10 बजे बैठक करेंगे। कहा जा रहा है कि यदि गांधी की अयोग्यता जल्द से जल्द रद्द नहीं की गई तो विपक्षी नेता भविष्य के कदमों की योजना पर चर्चा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।