राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा रेल हादसे पर जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा रेल हादसे पर जताया दुख

शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल

शुक्रवार को  ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने दुख जताया है.
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से दुर्घटनास्थल पर हर संभव मदद करने का आग्रह किया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करके कहा कि ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस से जुड़ी भयानक ट्रेन दुर्घटना से गहरा दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़िता के साथ हैं।” एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, ‘हम अधिकारियों से बचाव अभियान में तेजी लाने और घायलों को तत्काल राहत प्रदान करने का आग्रह करते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हर संभव मदद करने का अनुरोध करते हैं।
1685731933 mallikarjun kharge tweet
वही, राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “कोरोमंडल एक्सप्रेस की दुर्घटना के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह करता हूं कि बचाव कार्य में हर जरूरतमंद की हर संभव मदद करें।
1685731839 rahul tweet odisa rail accident

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।