राहुल गांधी के थमते ही कमान संभालेंगी प्रियंका, 26 जनवरी को श्रीनगर पहुंचकर फहरा सकते तिरंगा ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी के थमते ही कमान संभालेंगी प्रियंका, 26 जनवरी को श्रीनगर पहुंचकर फहरा सकते तिरंगा !

भारत जोड़ो यात्रा के दौरे के बाद अब कांग्रेस ने ‘हाथों से हाथ मिलाकर’ अभियान की योजना बनाई

भारत जोड़ो यात्रा के दौरे के बाद अब कांग्रेस ने ‘हाथों से हाथ मिलाकर’ अभियान की योजना बनाई है। कांग्रेस का मानना है कि सांसद राहुल गांधी गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को श्रीनगर पहुंचकर तिरंगा फहरा सकते हैं। अभियान से जुड़ने का ढांचा तैयार कर रहे है। चर्चा हो रही है की प्रियंका गांधी वाड्रा इस यात्रा का मुख्य चेहरा होंगी। जयराम रमेश ने रविवार को कहा, ‘सभी सदस्यों ने सुझाव दिया कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद 
राज्य स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी
क्या होना चाहिए, आगे की क्या सुझाव होना चाहिए? उसके लिए एक विशेष कार्यक्रम तैयार किया गया है, ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान, जो त्रिस्तरीय योजना है। यह तीन स्तरों पर किया जाएगा, ब्लॉक और बूथ स्तर पर यात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और राज्य स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी।
योजना के बारे में रमेश ने बताया की, यात्रा के माध्यम से विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग को कुछ न कुछ संदेश दिया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल ब्लॉक और बूथ स्तर पर भी संदेश देंगे। 
कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार में लेंगे हिस्सा 
26 जनवरी से इसकी शुरुआत की जाएगी और यात्रा को पूरा होने में दो महीने का समय लगेगा। पार्टी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, वेणुगोपाल, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री प्रचार में हिस्सा लेंगे। 
आपको बता दें, राजस्थान के झालावाड़ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार सुबह फिर शुरू हुई और इसने सुबह के चरण में झालावाड़ शहर को पार कर लिया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी  ने भारतीय जनता पार्टी की झालावाड़ इकाई के उन लोगों को ‘फ्लाइंग किस’   दिया जो उनकी यात्रा की झलक पाने के लिए पार्टी कार्यालय की छत पर इंतजार कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।