शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
परमा एकादशी के अवसर पर प्रियंका गांधी ने दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी मंदिर में भगवान शिव के मंदिर में पूजा की।
प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट करके बताया कि शनिवार को परमा एकादशी के शुभ अवसर पर दिल्ली के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। भगवान महादेव सभी देशवासियों पर कृपा बनाये रखें।
मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और कई अन्य राज्यों के दौरे के दौरान भी मंदिरों के दर्शन करती रही हैं।