प्रियंका गांधी की रणनीति- देश के सभी राज्यों की राजधानी में महिलाओं के मार्च का करेंगी नेतृत्व - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी की रणनीति- देश के सभी राज्यों की राजधानी में महिलाओं के मार्च का करेंगी नेतृत्व

कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी कर रही है, ऐसे में प्रियंका

देश में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है जिसमें कांग्रे पार्टी अपनी पूरी जान झोंक रही है। इसी को लेकर पार्टी यात्रा को बूथ स्तर तक ले जानी की अहम तैयारी कर रही है। ऐसे में प्रियंक गांधी वाड्रा हर राज्य की राजधानी में एक महिला मार्च का पूर्ण रूप से नेतृत्व करेंगी और एक घोषणा पत्र भी पढ़ेंगी। 
UP Assembly Election 2022 Priyanka Gandhi Vadra Expressed Surprise On Bsp  Leader Mayawati Silence Ahead Of Polls | मायावती की 'चुनावी खामोशी' पर प्रियंका  गांधी ने जतायी हैरानी, बीजेपी का नाम ...
जानकारी के मुताबिक  पार्टी इसके लिए 15 दिसंबर से राज्य स्तर और फिर जिला और ब्लॉक स्तर पर अपनी तैयारी बैठकें शुरू करेगी। प्रियंका के महिला मार्च के अलावा बूथ स्तर पर भी एक महीने में भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। हर यात्री को राहुल गांधी का एक लिखा पत्र और भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटी जाएगी। यात्रा के बाद, प्रत्येक जिले में एक ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राज्य के सभी जिलों में बैठकें बुलाने के बाद, राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसके बाद प्रत्येक राज्य में रैलियां होंगी, जिन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
विधानसभा चुनावः हिमाचल आएंगी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, जानें-कहां से  करेंगी चुनाव शंखनाद - himachal assembly elections congress leader priyanka  gandhi rally in solan on ...
पार्टी का ‘हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम अगले दो महीनों के लिए 26 जनवरी से शुरू होगा। पार्टी ने फरवरी में रायपुर में पूर्ण अधिवेशन बुलाया है। कांग्रेस के कार्यक्रम का विशाल स्क्रीनों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और प्रत्येक राज्य में महत्वपूर्ण स्थानों पर दिखाया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने कहा कि यूपी कांग्रेस ने पार्टी नेता राहुल गांधी की यात्रा के लिए कैडरों को जुटाने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की है, जो जनवरी की शुरूआत में राज्य में प्रवेश करने वाली है। यात्रा रविवार को बाराबंकी से शुरू होकर सोमवार को लखनऊ पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष नकुल दुबे ने एक प्रेस बयान में कहा कि यूपीसीसी राज्य के विभिन्न स्थानों से छह राज्य स्तरीय यात्राएं निकालेगी। उन्होंने कहा, बाराबंकी से यात्रा विभिन्न जिलों को कवर करने के बाद 21 दिसंबर को हरदोई में समाप्त होगी। रायपुर में तीन दिनों के लिए कांग्रेस प्लेनरी की योजना बनाई गई है जिसके बाद एक मेगा रैली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।