प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के निधन पर किया शोक व्यक्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के निधन पर किया शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसिद्ध हिंदी और मराठी अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के निधन पर शोक व्यक्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसिद्ध हिंदी और मराठी अभिनेत्री सुलोचना लाटकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि सुलोचना जी के निधन से भारतीय सिनेमा में एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है। उनके अविस्मरणीय प्रदर्शन ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया और उन्हें कई पीढ़ियों के लोगों का प्रिय बना दिया। उनके अभिनय के माध्यम से उनकी सिनेमाई विरासत जीवित रहेगी। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।’’ 
1685909089 sulochana latkar death modi tweet
उल्लेखनीय है कि पद्मश्री और महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित 94 वर्षीय सुलोचना दीदी का दादर के एक निजी अस्पताल में आज निधन हो गया। आपको बता दे कि हाल में ही उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद दादर के सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पद्मश्री से सम्मानित सुलोचना को सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि मराठी सिनेमा में दिए गए योगदान की वजह से भी याद किया जाता रहा है।
खबरों के मुताबिक , एक्ट्रेस की बेटी ने बताया सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित समस्याओं की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार 3 जून को उनकी सेहत बिगड़ने लगी थी। उन्हें वेंटिलेटर पर लगातार ऑक्सीजन दी जा रही थी। लेकिन वे मौत से जंग हार गईं।  खबरों के अनुसार , बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कल 5 जून को दादर क्रिमेशन ग्राउंड पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।