Presidential Oath Ceremony : द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, बनीं देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी महिला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Presidential Oath Ceremony : द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, बनीं देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली पहली आदिवासी महिला

द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। देश के प्रधान

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। इसके साथ ही वह देश की पहली महिला आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति बन गई हैं। देश के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण (CJI N V Raman) ने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल (Central Hall of Parliament House) में मुर्मू को राष्ट्रपति पद की दिलाई।
शपथ समारोह में उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के सिविल व सैन्य अधिकारी शामिल हुए।
64% वोटों के साथ विजय हुईं मुर्मू
बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनायी गयीं द्रौपदी मुर्मू को 21 जुलाई को विजयी घोषित किया गया था। उन्हें 64 प्रतिशत मत मिले थे जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 36 फीसदी वोट मिल पाये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।