Presidential Oath Ceremony : शपथ ग्रहण से पहले राजघाट पहुंची द्रौपदी मुर्मू, महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Presidential Oath Ceremony : शपथ ग्रहण से पहले राजघाट पहुंची द्रौपदी मुर्मू, महात्मा गांधी को अर्पित की पुष्पांजलि

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति

देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर सोमवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण कराएंगे।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे होगा। मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और फिर राष्ट्रपति का संबोधन होगा। मुर्मू (64) ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया। 
मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं।

ज़मीनी स्तर के सियासतदां से प्रथम नागरिक बनने तक, कोविंद ने राष्ट्रपति भवन को कहा अलविदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।