Presidential Election: 15 जुलाई को पटना का दौरा करेंगे UPA के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Presidential election: 15 जुलाई को पटना का दौरा करेंगे UPA के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन जुटाने

विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन जुटाने के लिए 15 जुलाई को पटना का दौरा करेंगे।
विपक्षी दलों ने यशवंत सिंहा को समर्थन देने का वादा किया
जानकारी के मुताबिक  राजद और वाम दलों सहित विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देने का वादा किया है। 15 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव के सभी 80 विधायकों और राज्यसभा सांसद तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं।
द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंची थीं
1657619343 eeeeeeee
बता दें कि यशवंत सिन्हा एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंची थीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और भाजपा के कई अन्य शीर्ष नेताओं ने उनका स्वागत किया था।
हाल ही में तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कहा था, अगर विपक्षी उम्मीदवार के सामने द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की जाती, तो हमारा फैसला अलग हो सकता था। अब, हमने यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का फैसला किया है और हम पीछे नहीं हट सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।