Presidential Election: उपराष्ट्रपति से मिले शाह, राजनाथ और नड्डा, क्या नायडू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएगी भाजपा? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Presidential election: उपराष्ट्रपति से मिले शाह, राजनाथ और नड्डा, क्या नायडू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएगी भाजपा?

राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण

राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में मंगलवार को होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उन्हें (नायडू को) राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहा है ?
विपक्षी दलों सहित सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के लिए अधिकृत किया
भाजपा ने सिंह और नड्डा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के बारे में विपक्षी दलों सहित सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के लिए अधिकृत किया है। नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है। इस बैठक में राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया जाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार
नड्डा और सिंह दोनों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिए अभी तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, जनता दल (यूनाईटेड) प्रमुख नीतीश कुमार, बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक और नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित वरिष्ठ नेताओं से बात की है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल के आधार पर भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मजबूत स्थिति में है और उसे यदि बीजू जनता दल या आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस जैसे दलों का समर्थन मिल जाए उसकी जीत सुनिश्चित हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।