Presidential Election Result : मुर्मू ने जीता चुनाव, बधाई देने के लिए घर पहुंचे पीएम मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

presidential election result : मुर्मू ने जीता चुनाव, बधाई देने के लिए घर पहुंचे पीएम मोदी

राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया हैं । जिसमे राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के संयुक्त

राष्ट्रपति चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया हैं। जिसमे राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को काफी मतों से पराजित किया हैं। द्रौपदी मुर्मू को 577777 लाख वोट मिले, जबकी यशवंत सिन्हा को 261062 मतों से मिले। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं ।  
तीसरे दौर की काउंटिंग में भी अव्वल रहीं मुर्मू
तीसरे दौर की मतगणना कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब राज्यों में हुई। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है। जिसमें द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले। जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले। मुर्मू के पक्ष में 577777 वोट पड़े। जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 261062 वोट मिले।
जीत का जश्न शूरू , बधाई देने वालो का लगा तांता 
 द्रौपदी मुर्मू को उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा ने मुर्मू को जीत की बधाई दी। मुर्मू को बधाई देने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल समेत कई नेता हैं। विपक्ष के सभी नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने की शुभकामनांए दी हैं।राजनाथ सिंह द्रौपदी मुर्म को जीत की बधाई देते हुए कहा क द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी, कहा यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का सबूत है ।
पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू के घर जाएंगे 
पीएम मोदी रिजल्ट के घोषित होने के बाद देश की नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी के घर जाएगे, जंहा उनकी पूरी कैबिनेट मौजूद होगी। द्रौपदी मुर्मू के आवास पर पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं । आज सुबह से उनके घर पर सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट पर रही ।    
विपक्षी सांसदो पर लगा क्रॉस वोटिंग करने का आरोप 
भाजपा नेताओं ने दावा किया हैं राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के करीब 17 सांसदो ने राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन वोट दिया हैं । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।