Presidential Election: मुख्यमंत्री पटनायक मुर्मू के समर्थन में बोले- 'ओडिशा की बेटी को पार्टी लाइन से हटकर करें वोट' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Presidential election: मुख्यमंत्री पटनायक मुर्मू के समर्थन में बोले- ‘ओडिशा की बेटी को पार्टी लाइन से हटकर करें वोट’

बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को राज्य विधानसभा के सभी

बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील की कि वे राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले आगामी चुनाव में राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। पटनायक ने मुर्मू को राज्य की बेटी बताया।
राष्ट्र्पति पद के लिए उम्मीदवार मुर्मू होंगी
इससे एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर मुर्मू के नाम की घोषणा की थी। पटनायक इस समय इटली की यात्रा पर हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा विधानसभा के सभी सदस्यों से अपील करता हूं कि वे ओडिशा की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सर्वसम्मति से समर्थन दें।’’
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा की 147 सीटों में से सत्तारूढ़ बीजद के 114 विधायक हैं। इसके अलावा भाजपा के 22 और कांग्रेस के नौ सदस्य और माकपा का एक सदस्य है। एक निर्दलीय विधायक भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।