राष्ट्रपति चुनाव..........पर सियासत गर्म! बोले यशवंत सिंहा- यह चुनाव लोकतंत्र पर लगा सकता है काली स्याही - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति चुनाव……….पर सियासत गर्म! बोले यशवंत सिंहा- यह चुनाव लोकतंत्र पर लगा सकता है काली स्याही

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने बार-बार कहा है कि यह चुनाव इस मायने में देश की दिशा

राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार की तरफ से मैदान में उतरे यशवंत सिंहा ने सोमवार को औपचारिक तौर से जाहिर किया है कि यह चुनाव देश की दिशा इस मायने में तय करेगा कि लोकतंत्र रहेगा या नहीं। उन्होंने सांसदों और विधायकों का आह्वान भी किया कि वे अंतरात्मा की आवाज सुनें और उनका समर्थन करें।
लोकतंत्र रहेगा या नहीं बोले सिंहा
सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने बार-बार कहा है कि यह चुनाव इस मायने में देश की दिशा तय करेगा कि भारत में लोकतंत्र रहेगा या फिर धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। अभी संकेत यही मिल रहे हैं कि हम लोकतंत्र के खत्म होने की दिशा में बढ़ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी एजेंसियां बहुत सक्रिय हो गई हैं, वे राजनीतिक दलों में तोड़फोड़ की वजह बन रही हैं, वे लोगों को एक खास तरह से मतदान करने के लिए विवश कर रही हैं और इसमें पैसे का भी खेल भी शामिल है।’’
1658133922 gggggg
लोकतंत्र बचाने के लिए अधिकारों का करेंगे इस्तेमाल- सिंहा
जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘‘कोई व्हिप नहीं है। यह गुप्त मतदान है।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सभी सांसदों और विधायकों से अपील है कि वे लोकतंत्र बचाने के लिए अपने अधिकार का इस्तेमाल करें और उन्हें निर्वाचित करें। सिन्हा का यह भी कहना था कि वह सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि सरकारी एजेंसियों के खिलाफ भी लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।