आज नामांकन दाखिल करेंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आज नामांकन दाखिल करेंगी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। मुर्मू कल अपने गृह राज्य ओडिशा से राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। झारखंड की राज्यपाल रही मुर्मू प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और गृह मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। पीएम मोदी के उनके पहले प्रस्तावक होने की उम्मीद है।

1656041891 murmu

कई बड़ी पार्टियों ने किया है मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन
प्रस्तावकों में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कुछ अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगे। इस नामांकन के दौरान ओडिशा सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाले जनता दल (यूनाइटेड), ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक, जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस ने भी मुर्मू की उम्मीदवारी को अपने समर्थन की घोषणा की है। झारखंड में कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार चलाने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर सकता है।
27 जून को नामांकन दाखिल करेंगे यशवंत सिन्हा
1656041880 yashwant
मुर्मू ने आगामी चुनाव के लिए सभी से सहयोग मांगा है। वह राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने में मदद के लिए राजनीतिक दलों से समर्थन के वास्ते 25 जून से अपना अभियान शुरू करेंगी। भाजपा ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की चुनावी प्रक्रिया के समन्वय के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम नियुक्त की है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, मुर्मू की जमीनी समस्याओं की समझ और भारत के विकास के लिए दृष्टिकोण उत्कृष्ट है। विपक्ष ने मुर्मू के खिलाफ पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है। सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।