राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि बाढ़ प्रभावित राज्य में राहत एवं बचाव

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से आज बातचीत की। राष्ट्रपति भवन ने आज ट्वीट किया, ‘‘उन्होंने मुश्किलों से लड़ने की केरल के लोगों की क्षमता और साहस की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य की जनता को भरोसा दिलाया कि पूरा देश उनके साथ है।’’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि बाढ़ प्रभावित राज्य में राहत एवं बचाव अभियान के लिए केन्द्र तथा राज्य सरकारें साथ मिल कर और तालमेल बैठाते हुए काम कर रहीं हैं। इसमें कहा गया, ‘‘उन्होंने एनडीआरएफ जैसी राहत एजेंसियों और राज्य तथा केन्द्रीय स्तर के जन अधिकारियों की प्रतिक्रिया और प्रतिबद्धता के लिए उनकी सराहना की।

गौरतलब है कि पिछले 10 दिन में मरने वालों की संख्या 197 हो गई है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी अपने घरों में फंसे हुए हैं और उन्हें भोजन, पानी और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।