13-14 अक्टूबर को असम के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

13-14 अक्टूबर को असम के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

राज्य के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने मंगलवार को बताया कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 अक्टूबर से

राज्य के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने मंगलवार को बताया कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर असम में रहेंगीं।
उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा- राष्ट्रपति गुरुवार को गुवाहाटी पहुंचेंगीं और आईआईटी गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी इसके अलावा कई सरकारी कार्यक्रमों में वह शामिल होंगी।
पर्यटन मंत्री जयंत मल्ल बरुआ ने कहा कि, वह धुबरी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगी और असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज में आयोजित होने वाले एक नागरिक कार्यक्रम में भाग लेंगी, जहां राज्य भर के कम से कम 500 प्रसिद्ध व्यक्ति उनके साथ बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति 14 अक्टूबर की सुबह कामाख्या मंदिर जाएंगी।
मंत्री के अनुसार, बाद में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में एक निर्धारित कार्यक्रम में राष्ट्रपति 2,000 आंगनवाड़ी केंद्रों, 100 चाय बागान स्कूलों और विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का शिलान्यास करेंगी। मुर्मू शुक्रवार शाम को असम से रवाना हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।