TEACHERS DAY पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, जाने पूरी डिटेल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

TEACHERS DAY पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देंगी 75 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, जाने पूरी डिटेल

शिक्षक दिवस अब दूर नहीं है, जहां शिक्षक दिवस को लेकर भारत के हर विद्यालय में काई तयारियां

शिक्षक दिवस अब दूर नहीं है, जहां शिक्षक दिवस को लेकर भारत के हर विद्यालय में काई तयारियां की जा रही है। ये वो दिन है जब हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। जिनकी याद में हर साल भारत के स्कूल में शिक्षक दिवस को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। और इसी उपलक्ष में इसबार केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस बार 5 सितंबर 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 75 चयनित पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य है शिक्षकों को सम्मानित करना
दरअसल हर साल, भारत में 5 सितंबर के दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का एक ही उद्देश्य है, जी हां इसका उद्देश्य है की देश में शिक्षकों के अद्वितीय दिए गए योगदान को जश्न के रूप में मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि उन्होंने अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाने में भी बड़ा सहयोग दिया है।
75 शिक्षकों को दिया जाएगा पुरस्कार
प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता प्रमाण पत्र के साथ नकद पुरस्कार दिया जायेगा। जिसमें 50,000 और एक रजत पदक मिलेगा। वहीं बयान में यह भी कहा गया है कि पुरस्कार विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय एक कठोर, पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को लिए हर साल शिक्षक दिवस शिक्षक दिवस के दिन एक राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित किया जाता है।और इस वर्ष 50 स्कूली शिक्षकों, उच्च शिक्षा के 13 शिक्षकों के साथ-साथ कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।