31 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर और बिलासपुर आएंगी। बता दे कि राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। उनके दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
जानिए ! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम
खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति गुरुवार सुबह 11.05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यहां से वह शंकर नगर स्थित गायत्री मंदिर जाएंगी और पूजा-अर्चना के बाद बलौदाबाजार स्थित शांति सरोवर के लिए रवाना होंगी। यहां प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महंत घासीदास संग्रहालय जाएंगे। इसके बाद वह सीधे राजभवन जाएंगी और यहीं रात्रि विश्राम करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महामाया मंदिर में करेंगी दर्शन
साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दूसरे दिन शुक्रवार 1 सितंबर को सुबह 9 बजे हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी, जहां वे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद वह सुबह 11 बजे गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।.
राष्ट्रपति के दीक्षांत समारोह के बाद वह रायपुर पहुंचेंगी और दिल्ली लौट जाएंगी।