भारत एक पारम्परिक देश है जहां हर राज्य का अपना एक प्रसिद्ध त्यौहार है। जिसमें से एक दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला त्यौहार ओणम भी है, जिसको लेकर पुरे दक्षिण भारत ख़ास तौर पर केरल में इसको हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। जैसे दिवाली, रक्षा बंधन, होली को देश में ख़ुशी के साथ मनाया जाता है वैसे ही ओणम को भी दक्षिण भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है। और आज 29 अगस्त के दिन दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहार ओणम का आखिरी दिन है, जिसके लिए देश के बड़े-बड़े नेताओं ने देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दी है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हैं।
पीएम मोदी ने कहा ओणम को मिली वैश्विक स्तर पर पहचान
पीएम मोदी ने मलयालम भाषा में ट्ववीट कर कहा है की पिछले सालों में ओणम त्यौहार को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने आगे लिखा है की “सभी देश वासियों को नया साल मुबारक हो! आपके जीवन में अच्छे स्वास्थ्य, अतुलनीय खुशियाँ और अपार समृद्धि की वर्षा हो। पिछले कई वर्षों में, ओणम एक वैश्विक त्योहार बन गया है जो केरल की जीवंत संस्कृति को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है।” पीएम मोदी के इस ट्वीट के बाद ओणम त्यौहार को और ज्यादा प्रतिक्रिया मिल रही है , और अब भारत के पूर्वांचल हिस्से से लेकर उत्तरी हिस्से के लोगों में भी ओणम त्यौहार को भी जानने की जिज्ञासा बढ़ गयी है।
ഏവർക്കും ഓണാശംസകൾ! നിങ്ങളുടെ ജീവിതത്തിൽ നല്ല ആരോഗ്യം, സമാനതകളില്ലാത്ത സന്തോഷം, അപാരമായ സമൃദ്ധി എന്നിവ വർഷിക്കട്ടെ. കഴിഞ്ഞ കുറേ വർഷങ്ങളായി ഓണം ഒരു ആഗോള ഉത്സവമായി മാറി, അത് കേരളത്തിന്റെ ഊർജ്ജസ്വലമായ സംസ്കാരത്തെ മനോഹരമായി പ്രദർശിപ്പിക്കുന്നു.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कही ये बात
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा की “ओणम पर सभी साथी नागरिकों और केरल के हमारे भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं! इस शुभ अवसर पर हम अनगिनत उपहारों के लिए प्रकृति माँ के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं। मेरी कामना है कि यह फसल उत्सव सभी के बीच समृद्धि और सद्भाव की भावना लाए। ”
Greetings to all fellow citizens and our brothers and sisters in Kerala on Onam! On this auspicious occasion we express our gratitude to Mother nature for the countless bounties. May this harvest festival usher in prosperity and the spirit of harmony among all.
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 29, 2023