ममता के बाद प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर हमला, कहा- विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस का दैवीय अधिकार नहीं…

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक तरफ देशभर में दौरे कर गैर-कांग्रेसी विपक्ष को साथ लाने की कोशिश में जुटी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक तरफ देशभर में दौरे कर गैर-कांग्रेसी विपक्ष को साथ लाने की कोशिश में जुटी हैं तो वहीं चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज राहुल गांधी पर तीखा और सीधा हमला किया है। किशोर ने कहा कांग्रेस पिछले 10 साल में 90% चुनाव हार चुकी है, ऐसे में पार्टी का मुख्या विपक्षी दल बनकर नेतृत्व करना कांग्रेस का दैवीय अधिकार नहीं हो सकता।
प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कही ये बात 
प्रशांत किशोर ने आज दोपहर ट्वीट करते हुए लिखा की “कांग्रेस मजबूत विपक्ष के लिए जिस विचार और विस्तार का प्रतिनिधित्व करती है, वह अहम है। लेकिन विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस का दैवीय अधिकार नहीं है, जब पार्टी पिछले 10 सालों में अपने 90% चुनाव हार रही हो, लोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी नेतृत्व को तय करने दें।” 
1638438569 p
ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर साधा था निशाना 
बता दें कि कल ममता बनर्जी ने मुंबई में बिना नाम लिए राहुल पर निशाना साधते हुए कहा था कि “अगर कोई कुछ नहीं करता और आधा समय विदेश में रहता है, तो कोई राजनीति कैसे करेगा? राजनीति के लिए निरंतर प्रयास होना चाहिए।”  सूत्रों के मुताबिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना ​​है कि कांग्रेस 2024 के राष्ट्रीय चुनाव के लिए किसी भी विपक्षी रणनीति में बड़े भाई की भूमिका निभाने की उम्मीद कर सकती है, लेकिन अपने मौजूदा नेतृत्व में नहीं। 
प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी के लिए कही यह बात 
अक्टूबर में किशोर ने गोवा में कहा था कि भाजपा “कई दशकों” से कहीं नहीं जा रही है और राहुल गांधी के साथ समस्या यह है कि उन्हें इसका एहसास नहीं है।” उन्होंने भाजपा का समर्थन करते हुए कहा था कि भारतीय राजनीति का केंद्र बनने जा रही है… चाहे वे जीतें, चाहे वे हारें, जैसे कि कांग्रेस के लिए पहले 40 वर्षों के लिए था। भाजपा कहीं नहीं जा रही है… यही वह जगह है जहां राहुल गांधी के साथ समस्या है। शायद, वह सोचता है कि यह बस समय की बात है कि लोग भाजपा को दूर फेंक देंगे, ऐसा नहीं हो रहा है।”

कांग्रेस के बिना बीजेपी के खिलाफ गठबंधन संभव नहीं : दिग्विजय सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।