पोस्ट ऑफिस को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा, 80 लाख घरों का होगा निर्माण : वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि, भारत में सभी 1.5

संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए ऐलान किया कि, भारत में सभी 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस को मूल बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे लोग अपने खातों का ऑनलाइन संचालन कर सकेंगे और पोस्ट ऑफिस खातों तथा अन्य बैंकों में पैसे का लेनदेन कर सकेंगे। सीतारमण ने कहा, वर्ष 2022 में देश के पूरे 100 फीसदी 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस बुनियादी बैंकिंग प्रणाली से जुड़ जाएंगे 
बैंकिंग प्रणाली से जुड़ जाएंगे कई पोस्ट ऑफिस : सीतारमण 
वित्त  ने कहा  इससे वित्तीय समावेश तथा नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग एटीएम के जरिए खातों का संचालन संभव हो जाएगा तथा पोस्ट ऑफिस खातों और बैंक खातों के बीच कोष का आदान-प्रदान हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण इलाकों में विशेषकर किसानों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह लाभदायक होगा। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के जरिए बचत खाता सेवाएं और भुगतान संबंधी बैंक सेवाएं प्रदान करते हैं।
80 लाख घरों का होगा निर्माण 
सीतारमण ने कहा, 2022-23 में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पीएम आवास योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए 80 लाख घरों का निर्माण किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए 48,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि शहरी क्षेत्रों में मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए सभी भूमि और निर्माण संबंधी मंजूरी के लिए आवश्यक समय में कमी के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ काम करेगी। वित्त मंत्री ने आगे कहा, हम बिचौलियों की लागत में कमी के साथ-साथ पूंजी तक पहुंच का विस्तार करने के लिए वित्तीय क्षेत्र, नियामकों के साथ भी काम करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।