जनसंख्या विस्फोट पर राजनीतिक सियासत गर्माई! नकवी बोले- यह मजहब की नहीं....... पूरे मुल्क की मुसीबत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जनसंख्या विस्फोट पर राजनीतिक सियासत गर्माई! नकवी बोले- यह मजहब की नहीं……. पूरे मुल्क की मुसीबत

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि जनसंख्या नियंत्रण किसी जाति या समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक चुनौती है और सभी को मिल कर इसका समाधान निकालना होगा।
जनसंख्या विस्फोट से देश को होगा नुकसान- नकवी
हालांकि, अपने आवास पर यहां पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा, ‘‘जनसंख्या विस्फोट मजहब की नहीं, मुल्क की मुसीबत है। मजहब को सुरक्षा कवच बनाकर इस मुसीबत को और बढ़ाना ना देश के हित में है और ना ही समाज के हित में।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री संयुक्त राष्ट्र संघ की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2023 में भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा।
1657628439 55555
ज्यादा जनसंख्या का होना देश के लिए एक चुनौती
नकवी ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट को कोई भी देश या व्यवस्था ना तो नजरअंदाज कर सकती है और ना ही उसे बर्दाश्त कर सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘जनसंख्या नियंत्रण जाति व समुदाय के लिए नहीं बल्कि देश के लिए एक चुनौती है और हम सब को मिल कर इसके समाधान का रास्ता चुनना होगा। दुनिया के तमाम देशों द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के प्रभावी उपायों के सकारात्मक परिणाम आये हैं। उन देशों के लोगों द्वारा जनसंख्या नियंत्रण में सरकारों और व्यवस्था को पूरा साथ दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि कुछ लोग ‘‘अल्लाह की मेहरबानी के बहाने, अनलिमिटेड परेशानी के ठिकाने बनाना चाहते हैं’’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।