कांग्रेस लटकाने, अटकाने और भटकाने की संस्कृति वाली पार्टी, भाजपा का ध्येय विकास : मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस लटकाने, अटकाने और भटकाने की संस्कृति वाली पार्टी, भाजपा का ध्येय विकास : मोदी

PM मोदी ने कहा कि देश को कांग्रेस की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति समझ में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास की नहीं, लटकाने, अटकाने और भटकाने की संस्कृति वाली पार्टी है जिसके लिये भ्रष्टाचार ही राजनीति का आधार है, ऐसे में दोहरे इंजन वाले विकास को बढ़ावा देने के लिये लोगों से भाजपा को जनादेश देने की अपील की। मिजोरम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ”हमारी यह प्रतिबद्धता है कि मिज़ो समाज को संविधान में जो भी अधिकार मिले हैं उनकी हर कीमत पर रक्षा की जाएगी।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मिजोरम से लेकर मध्य प्रदेश तक, छत्तीसगढ़ से लेकर राजस्थान तक कांग्रेस की यही कहानी है। भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के आरोपों से घिरी अपनी सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस यहां भी इसी फॉर्मूले पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास की नहीं, लटकाने,अटकाने और भटकाने की संस्कृति वाली पार्टी है जिसके लिये भ्रष्टाचार ही राजनीति का आधार है।

modi in Mizoram

उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति समझ में आ चुकी है और इसलिए अब वह कुछ राज्यों तक सिमट कर रह गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ देश के विकास को ध्येय बनाकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लिये एक्ट ईस्ट और एक्ट फास्ट नीति पर चलते हुए बीते साढ़े 4 वर्ष में उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर के हर क्षेत्र को विकास से जोड़ा है।

कांग्रेस का एक भी नुमांइदा जीतना नहीं चाहिये : मोदी

उन्होंने कहा कि भारत का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब हमारा ये पूर्वी हिस्सा विकसित होगा। भाजपा पूर्वोत्तर के विकास के लिए समर्पित है। विशेषतौर पर सम्पर्क, राजमार्ग, रेलवे, एयरवे, वॉटरवे और आईवे पर जोर है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”परिवहन के जरिये बदलाव यहां के विकास के लिए हमारा एजेंडा है।”

modi in mizoram

मिजोरम में सड़क एवं अन्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि मिजोरम में सड़कों का ये हाल तब है जब मुख्यमंत्री खुद पीडब्ल्यूडी के भी मंत्री हैं। बरसों से पीडब्ल्यूडी विभाग उन्हीं के पास है। उन्होंने कहा कि सड़क के साथ-साथ बिजली की हालत भी खस्ता है और ये विभाग भी मुख्यमंत्री के पास है। गांव-गांव में लोग बिजली की कटौती से परेशान हैं।

मोदी ने कहा कि सम्पर्क बेहतर होने से आपका जीवन तो आसान होता ही है, जीवन सुगमता तो बढ़ती ही है, इसका बहुत बड़ा प्रभाव पर्यटन क्षेत्र पर पड़ता है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में अलग-अलग जगहों पर उन्हें जो स्थानीय वेशभूषा दी जाती है, उसको कांग्रेस के नेता विचित्र बताते हैं, अजीबो-गरीब बताते हैं। यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले कांग्रेस नेताओं की यही सच्चाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।