PM मोदी ने लॉन्च किया रोजगार मेला, 75 हज़ार को नियुक्ति पत्र जारी, प्रत्येक वर्ष 10 लाख नौकरियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी ने लॉन्च किया रोजगार मेला, 75 हज़ार को नियुक्ति पत्र जारी, प्रत्येक वर्ष 10 लाख नौकरियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने धनतेरस के मौके पर ‘रोजगार मेले’ (Rozgar Mela) का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने धनतेरस के मौके पर ‘रोजगार मेले’ (Rozgar Mela) का शुभारंभ कर दिया है। इस योजना के तहत प्रत्येक वर्ष 10 लाख सरकारी नौकरियों पर निर्धारित समय पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएगी। इस योजना के पहले फेज में 75 हज़ार नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण दिन हैं। बीते 8 वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें एक और कड़ी जुड़ी रही है ये कड़ी रोजगार मेले की है। आज केंद्र सरकार 75000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। इसमें हमारे नवीन आविष्कारों,उद्यमी , किसानों और उत्पादन से जुड़े साथियों की बड़ी भूमिका है। आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वें नंबर तक की छलांक लगाई है।
आयातक से निर्यातक की भूमिका में आ रहा है भारत 
पीएम मोदी ने कहा, स्टार्टअप इंडिया अभियान ने तो देश के युवाओं के सामर्थ्य को पूरी दुनिया में स्थापित कर दिया है। साल 2014 तक जहां देश में कुछ 100 ही स्टार्टअप थे, आज ये संख्या 80,000 से अधिक हो चुकी है। इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है।
उन्होंने कहा, आज हमारा सबसे अधिक बल युवाओं के कौशल विकास पर है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से युवाओं को ट्रेनिंग देने की एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है। एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, बीते वर्षों में सेल्फ हेल्प ग्रुप से 8 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें भारत सरकार आर्थिक मदद दे रही हैं। ये करोड़ों महिलाएं अब अपने बनाए उत्पाद देशभर में बिक्री कर रही हैं, अपनी आय बढ़ा रही हैं। रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है। ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।