PM मोदी ने भगवान हनुमान की मूर्ति का किया अनावरण, संबोधन में बोले- इस मोड़ पर स्थिर नहीं बना रह सकता भारत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी ने भगवान हनुमान की मूर्ति का किया अनावरण, संबोधन में बोले- इस मोड़ पर स्थिर नहीं बना रह सकता भारत

पीएम मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर वीडियो लिंक के जरिए गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत इस मोड़ पर स्थिर नहीं बना रह सकता और उसे आत्मनिर्भर बनना होगा। पीएम मोदी ने हनुमान जयंती के अवसर पर वीडियो लिंक के जरिए गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 105 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा, भारत अब स्थिर नहीं बना रह सकता… हम जहां है, वहीं बने नहीं रह सकते। वैश्विक स्थिति ऐसी है कि पूरी दुनिया यह सोच रही है कि आत्मनिर्भर कैसे बनना है।
देश के संतों से लोगों को स्थानीय उत्पाद खरीदने के शिक्षा देने की अपील की
पीएम मोदी ने कहा, मैं देश के संतों से अनुरोध करूंगा कि वे केवल स्थानीय उत्पाद खरीदने की लोगों को शिक्षा दें। ‘वोकल फॉर लोकल’ मुख्य चीज है। हमारे घरों में हमें केवल अपने लोगों की बनाई चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। कल्पना कीजिए इसके कारण कितनी अधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।

1650097918 hanuman ji

विदेशी वस्तुएं लोगों को अच्छा महसूस करा सकती हैं
मोदी ने कहा कि विदेशी वस्तुएं लोगों को सिर्फ अच्छा महसूस करा सकती हैं, लेकिन इसमें हमारे लोगों की कड़ी मेहनत, हमारी मिट्टी की सुगंध’’ का एहसास शामिल नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, यदि आगामी 25 साल में हम केवल स्थानीय उत्पाद इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे लोग बेरोजगार नहीं रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।