'मुंबई समाचार' की 200वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘मुंबई समाचार’ की 200वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे पुराने लगातार प्रकाशित होने वाले गुजराती दैनिक ‘मुंबई समाचार’ की 200वीं वर्षगांठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे पुराने लगातार प्रकाशित होने वाले गुजराती दैनिक ‘मुंबई समाचार’ की 200वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे। इसकी घोषणा गुरुवार को यहां की गई। यह सेलिब्रेशन 14 जून को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वल्र्ड में होगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री अगले मंगलवार को राजभवन में क्रांतिकारियों की एक दीर्घा का उद्घाटन करेंगे। ‘मुंबई समाचार’ की शुरूआत 1 जुलाई, 1822 को एक पारसी विद्वान फरदुनजी मुराजबान द्वारा की गई थी, जिन्हें देश के पहले प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से गुजराती पत्रकारिता का अग्रणी माना जाता है, जिसे उन्होंने 1812 में लॉन्च किया गया था।
शुरूआत में जहाजों की आवाजाही के बारे में दी सूचना 
इस अखबार के माध्यम से बॉम्बे के संपन्न व्यापारिक समुदाय की खबरें प्रकाशित की जाती थीं। शुरूआत में पाठकों को इस अखबार के जरिए जहाजों की आवाजाही और वस्तुओं के बारे में जानकारी दी जाती थी। धीरे-धीरे व्यापार पर ध्यान देने के साथ शहर के बारे में अन्य जानकारी दी जाने लगी।
पहले बॉम्बे समाचार के नाम से जाना जाता था मुंबई समाचार पत्र 
यह अखबार बिजनेस से संबंधित समाचार, मृत्यु घोषणाएं और शिपिंग समय-सारणी प्रदान करता था, क्योंकि सभी व्यापार बॉम्बे पोर्ट के माध्यम से किया जाता था। इसके वर्तमान मालिक-निदेशक होर्मसजी एन. कामा ने पिछले साल  एक समाचार एजेंसी को यह जानकारी दी थी, क्योंकि तब अखबार ने अपने प्रकाशन के 200वें वर्ष में प्रवेश किया था। अखबार को पहले ‘बॉम्बे समाचार’ के नाम से जाना जाता था और बाद में इसे मुंबई समाचार के नाम से जाना जाने लगा।
स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे दिग्गज अक्सर ‘बॉम्बे समाचार’ के कार्यालयों में आते थे और चाय और नाश्ते पर राजनीति पर चर्चा करते थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।