Girl in a jacket

PM मोदी बोले- विकसित भारत की दिशा में बढ़ रहा देश, पंचायती राज प्रणाली को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर सबसे बड़ा उदाहरण है जहां 2019 के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जम्मू और कश्मीर सबसे बड़ा उदाहरण है जहां 2019 के बाद अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जमीनी स्तर पर लोकतंत्र स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की आजादी के चार दशक से अधिक समय तक देश में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए।
कांग्रेस ने पंचायती राज व्यवस्था को लेकर नहीं उठाए कोई कदम
हरियाणा में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आजादी के चार दशक तक कांग्रेस को ये समझ नहीं आया कि गांवों में पंचायती राज व्यवस्था लागू करना कितना जरूरी है. इसके बाद जो जिला पंचायत व्यवस्था बनी, उसे कांग्रेस शासनकाल में अपने हाल पर छोड़ दिया गया। कांग्रेस शासन के दौरान, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। अधिकतम काम आंकड़ों और दस्तावेजों तक ही सीमित रहा. जम्मू-कश्मीर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. साल 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार ग्राम पंचायत और जिला स्तर के चुनाव हुए, जिसमें 33,000 से ज्यादा स्थानीय जन प्रतिनिधि चुने गए हैं. वहां पहली बार जमीनी स्तर पर लोकतंत्र स्थापित हुआ।
 पंचायती राज में भाजपा द्वारा किए गए सुधार गिनवाए 
प्रधान मंत्री ने आगे कहा कि 2014 के बाद, भाजपा सरकार ने पंचायती राज और स्थानीय स्वराज को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया है और पंचायती राज निकायों के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है, जो पिछली सरकार की तुलना में तीन गुना अधिक है। प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पंचायती राज व्यवस्था का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का भी आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।