PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट कर कहा, मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देता हूं।

स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद ( जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है ) में हुआ था। नेहरू ने ब्रिटिशकाल के दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के आजाद होने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई, 1964 को उनका निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।