PM मोदी ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट को दी बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट की जमकर सराहना की और उन्हें उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी। सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपिनयशिप में  पूनिया ने रविवार को  पुरुषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में उनका का यह चौथा पदक है और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह भारत के एकमात्र पहलवान हैं।
वहीं विनेश फौगाट विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने गत सप्ताह 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद यह उपलब्धि हासिल की।प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे पहलवानों ने हमें गौरवान्वित किया है। बेलग्रेड में विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर विनेश और पूनिया को बधाई।’’उन्होंने आगे कहा, ‘‘यह उपलब्धि विशेष है क्योंकि इस प्रतियोगिता में दो पदक जीतने वाली विनेश पहली महिला है और बजरंग पूनिया चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।