PM मोदी ने महाराष्ट्र में मंत्री पद की शपथ लेने वालों को दी बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी ने महाराष्ट्र में मंत्री पद की शपथ लेने वालों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी नेताओं को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी नेताओं को बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली इस मंत्रिपरिषद में प्रशासनिक अनुभव और सुशासन प्रदान करने के जज्बे का शानदार मिश्रण है।
मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार में आज मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी नेताओं को बधाई। इस टीम में प्रशासनिक अनुभव और सुशासन प्रदान करने के जज्बे का शानदार मिश्रण है। महाराष्ट्र की जनता की सेवा करने के लिए उन्हें मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 41 दिन बाद एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल का विस्तार किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत 18 विधायकों ने दक्षिण मुंबई में राज भवन में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। मंत्रिमंडल में किसी भी महिला को शामिल नहीं किया गया है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या अब 20 हो गयी है, जो अधिकतम 43 सदस्यों की संख्या से आधी से भी कम है। शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री पद की और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।