Commonwealth Games 2022 : पीएम मोदी ने मीराबाई को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई , कहा- चानू की सफलता भारतीयों को प्रेरित करेगी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Commonwealth Games 2022 : पीएम मोदी ने मीराबाई को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई , कहा- चानू की सफलता भारतीयों को प्रेरित करेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मशहूर भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मशहूर भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चानू की सफलता ने कई भारतीयों, विशेष रूप से उभरते एथलीटों को प्रेरित किया है।
चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में 49 किलोग्राम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘असाधारण मीराबाई चानू ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया। हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रमंडल का एक नया रिकॉर्ड कायम किया। उनकी सफलता कई भारतीयों को, खासकर नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी।’’

मीराबाई चानू का यह तीसरा राष्ट्रमंडल पदक है। इससे पहले वह ग्लासगो में रजत और गोल्ड कोस्ट खेल में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।