पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के 77वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के 77वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व और राजनीतिक कौशल की काफी सराहना की जाती है। वह 2017 से 2022 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। मोदी ने उनके आवास पर जाकर उन्हें अभिवादन किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने ट्वीट कर कहा … 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘श्री रामनाथ कोविंद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनका राजनीतिक कौशल तथा नेतृत्व के लिए काफी सम्मान किया जाता है। भारत के राष्ट्रपति के तौर पर उन्होंने गरीबों तथा वंचितों के सशक्तीकरण को सर्वोच्च महत्व दिया। उनके दीर्घायु होने एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।