PM मोदी ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर श्रीहर्ष और अवनी की जीत को बताया ऐतिहासिक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर श्रीहर्ष और अवनी की जीत को बताया ऐतिहासिक

तोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा को फ्रांस के चेटियारो में पैरा निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा को फ्रांस के चेटियारो में पैरा निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक करार दिया। प्रधानमंत्री ने निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर श्रीहर्ष देवारेड्डी को भी बधाई दी। लेखरा ने मंगलवार को विश्व कप में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में 250.6 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। बीस साल की अवनी ने 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 2024 पेरिस पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया।
इसी प्रकार नयी ऊंचाइयां हासिल करती रहें और दूसरों को प्रेरित करती रहें : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए अवनी लेखरा को बधाइयां। आप इसी प्रकार नयी ऊंचाइयां हासिल करती रहें और दूसरों को प्रेरित करती रहें। मेरी शुभकामनाएं।


एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, स्वर्ण पदक जीतने की श्रीहर्ष देवारेड्डी की उपलब्धि पर हमें गर्व है। उनकी दृढ़ता वास्तव में प्रेरित करती है। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।


देवारेड्डी ने 10 मीटर एयर रायफल स्टैंडिंग एसएच2स्पर्धा में 253.1 अंक से स्वर्ण पदक जीता है।

एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी अवनी लेखरा
बता दें कि, अवनी लेखरा ने पिछले साल अगस्त में तोक्यो पैरालंपिक में एसएच1 वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन एसएच1 स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीता और पैरालंपिक में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।